- उज्जैन, न्यूज़, मध्य प्रदेश, राज्य, विडियो, विदेश, शहर

मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर उज्जैन के सेवा धाम आश्रम में हुई अनूठी बच्चा पार्टी

Spread the love

https://youtu.be/vRk6TD_Pa_w

उज्जैन/ अंकित ग्राम’, सेवाधाम आश्रम उज्जैन में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 7 दिवसीय सेवा सप्ताह अंतर्गत अनूठी विशाल बच्चा पार्टी का आयोजन किया गया। सेवाधाम आश्रम संस्थापक सुधीर भाई गोयल ‘‘भाईजी’’ की परिकल्पना अनूठी भव्य बच्चा पार्टी का आयोजन किया गया जिससे आश्रम के विशेष बच्चों के साथ आसपास के ग्रामीण क्षैत्र के नन्हे-मुन्हे बच्चों के साथ समन्वय कर उनके व्यक्तित्व में ओर अधिक निखार आए एवं बच्चे खुलकर आयोजन का लाभ प्राप्त कर सके। बच्चा पार्टी हेतु श्रीमती कांता भाभी के साथ मोनिका बाजोरिया एवं गोरी गोयल के साथ अनेक जिम्मेदारियाँ बच्चों ने निभाई।

बच्चा पार्टी में बच्चों हेतु ज्ञानवर्धक, खेलकूद एवं रोचक जानकारियों के साथ मिकी माउस, आउट डोर गेम्स व इण्डोर गेम्स के साथ डिजे एवं बच्चो हेतु विशेष स्वादिष्ट व्यंजनों की व्यवस्था की गई, बच्चा पार्टी में समस्त बच्चे अनेक गानों पर खूब थिरके, डांस किया। इस अवसर पर ग्राम अम्बोदिया के समाजसेवी महेन्द्र छाड़िया, पं. शंकर लाल शर्मा, डाॅ. शिव प्रसाद वर्मा, नीमच सहित अनेक विशिष्टजन उपस्थित रहे।