- उज्जैन, खेल, शहर

अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में उज्जैन की प्रियांशी द्वारा कांस्य पदक जीतने पर सम्मान समारोह आयोजित

Spread the love

उज्जैन/ अंतरराष्ट्रीय जूनियर वर्ल्ड महिला कुश्ती प्रतियोगिता बुलगारीया सोफिया में सम्पन्न हुई। जिसमें उज्जैन की महिला पहलवान में कांस्य पदक जीतकर मध्य प्रदेश की पहली महिला के चैंपियन होने का गौरव प्राप्त किया।
यह विदित रहे कि नेशनल चैंपियनशिप में अब तक महिला पहलवान 6 स्वर्ण पदक 3 रजत और 9 कांस्य पदक जीत चुकी है।
उज्जैन की गौरव कु. प्रियांशी प्रजापत का आज मध्य प्रदेश कुश्ती संघ की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया कुश्ती संघ के प्रदेश अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रशस्ति पत्र देकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम में पार्षद कैलाश प्रजापत पार्षद प्रतिनिधि गोपाल अग्रवाल अंतर सिंह राणा सुरेंद्र यादव सहित अनेक लोग मौजूद थे