- उज्जैन, धार्मिक, न्यूज़, विडियो, शहर

शनिचरी अमावस्या पर गोवर्धन सागर में होगा दीपदान और दुग्ध पूजन

Spread the love

संत और नागरिकों ने किया कलेक्टर आशीष सिंह का अभिनंदन

उज्जैन/। गोवर्धन सागर विकास समिति और गोवर्धन सागर बचाओ संघर्ष समिति कि ओर से महंत डॉ रामेश्वर दास तथा भाजपा नेता ओम अग्रवाल के नेतृत्व में आज मेला कार्यालय पर कलेक्टर आशीष सिंह का शाल, श्रीफल और साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया। यह जानकारी समिति के कमल कौशल ने देते हुए बताया कि एनजीटी के द्वारा उज्जैन के धार्मिक, पौराणिक महत्व रखने वाले गोवर्धन सागर को लेकर माकूल फैसला देते हुए उसे तालाब घोषित किया गया है। खसरा नंबर 1281 को तालाब घोषित किया गया है। जैसे ही यह खबर संघर्ष समिति और विकास समिति के सदस्यों के बीच पहुंची उनके बीच हर्ष व्याप्त हो गया। आज इसी कड़ी में कलेक्टर आशीष सिंह का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर महंत डॉ. रामेश्वर दास, महंत विशाल दास, महंत रामचंद्र दास, महंत बलराम दास, महंत हरिहर दास, महंत राघवेंद्र दास, महंत दिग्विजय दास, पवन यादव, सुनील जैन, संजय कुशवाह, धर्मेंद्र शर्मा, राजेंद्र चौहान, विशाल यादव, त्रिलोक लश्करी, आनंद पांचाल, विजय राठौर, संजय यादव, मुकेश सूर्यवंशी, दीपक राठौर आदि उपस्थित थे। इस संबंध में ओम अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया की शनिचरी अमावस्या के अवसर पर गोवर्धन सागर में दुग्ध पूजन और दीपदान का आयोजन शाम 5 बजे रखा गया हैं।