- उज्जैन, न्यूज़, शहर

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की स्मृति में लगाए 501 पौधे

Spread the love


उज्जैन/ 9 जुलाई 2022 को आज पर्यावरण प्रेमी परिवार ,वसुंधरा हरियाली महोत्सव समिति ,महर्षि सांदीपनि राष्टीय वेद विद्यालय प्रतिष्ठान, रोटरी क्लब उज्जैन ,बैंक ऑफ इंडिया, क्षिप्रा सामाजिक वन रोपनी ,उज्जैन के द्वारा जापान के पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत आत्मा शिंजो आबे जी की पूण्य स्मृति में 501 पौधों का पौधारोपण दिवंगत आत्मा की शांति और स्मृति में किया गया । इस अवसर पर सभी सामाजिक संगठन के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे। पर्यावरण प्रेमी परिवार की ओर से जानकारी देते हुए बताया गया कि 58 वें सप्ताह से निरंतर पेड़ पौधे लगाने का कार्य उनकी संस्था अन्य सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से कर रही है।