- उज्जैन, न्यूज़, विडियो, शहर

शिप्रा शुद्धिकरण के लिए महेश को महापौर के पद पर विजई बनाएं- कमलनाथ

Spread the love

उज्जैन/ कांग्रेस के स्टार प्रचारक और प्रदेश कांग्रेश के मुखिया कमलनाथ आज उज्जैन पहुंचे और महापौर प्रत्याशी महेश परमार और अन्य कांग्रेश पदाधिकारियों के साथ बाबा महाकाल के दर्शन का लाभ लिया यहां से श्रीनाथ कांग्रेस प्रत्याशियों को विजय बनाने की अपील है तू आयोजित की गई आम सभा को संबोधित करने के लिए सहित पार्टी स्थित आम सभा स्थल पहुंचे। आम सभा को घटिया के विधायक रामलाल मालवीय ने संबोधित किया तत्पश्चात कांग्रेस की महिला नेत्री नूरी खान ने शेरो शायरी के साथ अपना संबोधन आरंभ किया। आम सभा को कांग्रेस के वार्ड 18 के प्रत्याशी रवि राय ने भी संबोधित किया तत्पश्चात शहर कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष रवि भदोरिया ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एकजुट होकर महापौर प्रत्याशी महेश परमार और चोपन वार्ड के सभी प्रत्याशियों को विजई बनाने में जुट जाएं। कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी महेश परमार ने आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता शिप्रा शुद्धिकरण कि रहेगी साथ ही शहर में एक अच्छी गोशाला बनाने का उन्होंने लक्ष्य निर्धारित किया है।

आम सभा के लिए आए प्रदेश कांग्रेस के मुखिया कमलनाथ को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से एक गद्दा भेट की गई। अंत में श्रीनाथ ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि महेश को उन्होंने उम्मीदवार बनाया है वह उनकी पसंद का उम्मीदवार है और अब आप सबकी जिम्मेदारी है की महापौर प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कराकर विजय बनावे । महंगाई और बेरोजगारी के अलावा टाटा के द्वारा किए जा रहे हैं सीवर लाइन के काम पर भी कांग्रेस के द्वारा सवाल उठाए गए वही किसानों की कर्ज माफी कांग्रेस शासन में किए जाने की उपलब्धि को भी कार्यकर्ताओं के बीच रखा गया। फरहा को समापन की ओर ले जाते हुए श्रीनाथ ने अपील की कि महापौर एवं पार्षद पद के प्रत्याशियों को हाथ के पंजे के बटन पर मोहर लगाकर विजय बनावे।