- उज्जैन, न्यूज़, विडियो, शहर

भाजपा प्रत्याशी गरीब हो सकता है लेकिन जमीर वाला है- मंत्री श्री यादव

Spread the love

वार्ड नंबर 46 में भाजपा के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ

उज्जैन/ नगर पालिक निगम के लिए होने वाले चुनाव में वार्ड क्रमांक 46 से भाजपा प्रत्याशी कैलाश प्रजापत के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ आज कैबिनेट मंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में क्षेत्र के रहवासी उपस्थित थे जिनमें स्थानीय प्रत्याशी को उम्मीदवार बनाए जाने से उत्साह देखा गया।
भाजपा प्रत्याशी कैलाश प्रजापत के शास्त्री नगर स्थित चुनाव कार्यालय का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री डॉ मोहन यादव ने भाजपा के पित्र पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित कर किया। तत्पश्चात भाजपा प्रत्याशी कैलाश प्रजापत को भाजपा के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री डॉ मोहन यादव का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर श्री यादव ने वार्ड 46 के चुनाव संचालक शिवचरण शर्मा तथा जय सिंह दरबार तथा भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता दीपक शाह का कैबिनेट मंत्री श्री यादव ने साफा बांधकर सम्मान किया तत्पश्चात क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक मांगीलाल दादा कन्हैया लाल दामाद प्रहलाद प्रजापति राधा किशन जायसवाल श्रीमती राखी श्रीवास श्रीमती रूचि भावसार योगिता बुंदेला शिखा चावड़ा गुलाब प्रजापति बलराम सिंह कुशवाह वीरेंद्र नाथ संदीप परमार का भाजपा के दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया गया।
सहित क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ मोहन यादव ने केंद्र सरकार तथा मध्यप्रदेश शासन की जन उपयोगी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ कहा कि वार्ड 46 के मुख्य समस्या बंगाली कॉलोनी और शास्त्री नगर के नामांतरण की है इस हेतु में गृह निर्माण मंडल के अधिकारी आशुतोष तिवारी को आप लोगों के समक्ष यहीं पर लाकर समस्या का निदान करवा दूंगा। श्री यादव ने यह भी कहा कि भाजपा प्रत्याशी गरीब हो सकता है लेकिन जमीर वाला है बिकाऊ नहीं है और स्थानीय है आप सबके बीच का है अब इन्हें विजय बनाने की जवाबदेही आप लोगों की है। भाजपा ने किसी भी पट्ठे को इस वार्ड से टिकट नहीं दिया है एक जमीनी कार्यकर्ता को अवसर दिया गया है। कार्यक्रम को चुनाव संचालक शिवचरण शर्मा जय सिंह दरबार ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशी की इस वार्ड में वर्षों से की गई मेहनत को देखते हुए हम क्षेत्र के निवासियों की जिम्मेदारी है कि हम अपने बीच में हमेशा आने वाले सुख दुख के साथी कैलाश प्रजापत को भारी बहुमत से विजय बनावे। भाजपा प्रत्याशी कैलाश प्रजापत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनके विश्वास पर वे खरा उतरेंगे और क्षेत्र की मुख्य समस्या जल भरण के अलावा कुछ उद्यानों को विकसित करने के साथ-साथ बंगाली कॉलोनी और शास्त्री नगर के नामांतरण की मुख्य समस्या का समाधान करने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी भाजपा नगर उपाध्यक्ष संजय ठाकुर मंडल अध्यक्ष राजकुमार बंसीवाल महामंत्री जितेंद्र कृपलानी संतोष कोलवाल वार्ड प्रभारी विशाल फ़तरोड संयोजक दिनेश तोमर कपिल टांक जगदीश चौहान महेश शर्मा तरुण प्रजापत एल्डरमैनदुलीचंद प्रजापत रमेशचंदमुन्नालाल मेघराज गहलोत रितेश प्रजापत रोहित पराते गौतम पाल ,नंदन ब्रजराज सिंह यादव आदर्श श्रीवास आदि के द्वारा मंच पर उपस्थित अतिथियों का पुष्प माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन संदीप प्रजापति ने किया आभार दिनेश तोमर ने माना