- उज्जैन, न्यूज़, विडियो, शहर

नगर निगम चुनाव की गतिविधियों के लिए बनाया गया है मीडिया सेंटर

Spread the love

नगर निगम चुनाव की गतिविधियों के लिए बनाया गया है मीडिया सेंटर.

उज्जैन/ संभाग भर की नगर निगम चुनाव की गतिविधियों के सुचारू रूप से संचालन के लिए आज दोपहर में भाजपा के संभागीय मीडिया सेंटर का शुभारंभ विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा नेताओं की उपस्थिति में हुआ !

जानकारी देते हुए सह मीडिया प्रभारी राकेश पंड्या ने बताया भारतीय जनता पार्टी संभागीय मीडिया सेंटर का शुभारंभ स्थानीय लोक शक्ति कार्यालय पर दोपहर में दोपहर में कैबिनेट मंत्री डॉ मोहन यादव सांसद अनिल फिरोजिया प्रदेश सह कोषाध्यक्ष कोषाध्यक्ष अनिल जैन कालू हेड़ा जिले की संगठन प्रभारी प्रदेश मंत्री संगीता सोनी नगर अध्यक्ष विवेक जोशी प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सचिन सक्सेना प्रदेश प्रवक्ता सनवर पटेल नगर महामंत्री सत्यनारायण खोईवाल संजय अग्रवाल की उपस्थिति में किया गया ! इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा प्रदेश में सभी संभागों में निकाय चुनाव का काम मीडिया की दृष्टि से सुलभ तरीके से हो सके इसलिए समस्त संसाधनों के साथ आज यह मीडिया सेंटर खोला गया है निश्चित ही इससे संभाग के सभी जिलों को सुविधा मिलेगी ! सांसद अनिल फिरोजिया ने कहा भारतीय जनता पार्टी ने ऐसे मीडिया सेंटर हर संभाग में खोले हैं और इनसे मीडिया संबंधी कार्य और गतिशील तरीके से हो सकेंगे और इसमें हमारी मीडिया की पूरी टीम लगी हुई है