- उज्जैन, न्यूज़, मध्य प्रदेश, राज्य, विडियो, शहर

कांग्रेस का महापौर प्रत्याशी तराना से विधायक होकर बाहरी प्रत्याशी है- मुख्यमंत्री श्री चौहान

Spread the love


उज्जैन/ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज दोपहर उज्जैन पहुंचे और भगवान महाकालेश्वर के दर्शन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा पूर्व मंत्री विधायक पारस जैन कैबिनेट मंत्री डॉ मोहन यादव पूर्व सांसद डॉक्टर चिंतामन मालवीय भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष अनिल जैन कालूखेड़ा संहिता भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों को लेकर जन आशीर्वाद प्राप्त करने हेतु रैली के रूप में महाकाल मंदिर से निकले। श्री सिह जन आशीर्वाद रथ पर महापौर प्रत्याशी को अपने साथ लेकर चल रहे थे उनके द्वारा शहर की जनता से भाजपा प्रत्याशियों को विजय बनाने की आशीर्वाद रूपी अपील की गई यह रैली पटनी बाजार गोपाल मंदिर सर्राफा सती गेट कंठल चौराहा दौलतगंज चौराहा होते हुए चामुंडा चौराहे से होकर फ्रीगंज के शहीद पार्क क्षेत्र पहुंची यहां पर श्री सिंह ने जन आशीर्वाद रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेश को महापौर का प्रत्याशी स्थानीय नहीं मिला उन्हें तराना से विधायक को यहां लाकर चुनाव लड़ा ना पड़ रहा है वही प्रदेश कांग्रेस के मुखिया कमलनाथ पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वह अपनी मध्य प्रदेश की सरकार को नहीं बचा पाए और अब महाराष्ट्र की सरकार को बचाने के लिए गए हैं मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कांग्रेश पर प्रहार करते हुए भाजपा की उपलब्धियों के साथ चुनावी वादे भी किए हैं