- इंदौर, न्यूज़, विडियो, शहर

सामान्य वर्ग के लिए छोड़ी गई सीटों पर अन्य वर्ग को टिकट वितरण किए जाने से आक्रोशित हुआ स्वर्ण समाज

Spread the love


स्वर्ण समाज ने दी राजनीतिक दलों को चेतावनी
उज्जैन/ महाकाल की नगरी में संपन्न हो रहे नगर निगम चुनाव में सामान्य वर्ग के लिए अनारक्षित वार्ड पर राजनीतिक दल कांग्रेस और भाजपा के द्वारा पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को घोषित किया गया इस मामले में आज सामान्य वर्ग के लिए बनाए गए स्वर्ण समाज के संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में एक पत्रकार वार्ता आयोजित की गई जिसमें सभी राजनीतिक दलों को यह चेतावनी दी गई कि वह सामान्य वर्ग के लिए छोड़े गए वार्ड पर सामान्य वर्ग के ही उम्मीदवार घोषित करें अन्यथा संयुक्त मोर्चा की अपील पर ऐसे वार्डों में सामान्य वर्ग के निर्दलीय प्रत्याशियों को संयुक्त मोर्चा अपना समर्थन देगा और जो वार्ड निर्दलीय प्रत्याशियों से भी अछूता होगा ऐसे वार्ड में संयुक्त मोर्चा के उपस्थित सभी सदस्य मतदाताओं को नोटा का उपयोग करने की अपील करेंगे। संयुक्त मोर्चा के उपस्थित सदस्यों का कहना है कि राजनीतिक दलों से उनकी चर्चा चल रही है और वह कल 22 जून तक कुछ प्रत्याशियों को बदल सकते हैं। पत्रकार वार्ता में यह भी बताया गया कि कांग्रेश के द्वारा 15 वार्डों में और भाजपा के द्वारा 10 वार्डों में इस तरह की गड़बड़ियां की गई है कुल 25 वार्डों में सामान्य वर्ग को नजरअंदाज किया गया है जिससे सामान्य वर्ग के जनप्रतिनिधियों में आक्रोश पनप चुका है। पत्रकार वार्ता को संयुक्त मोर्चा के द्वारा हरदेनिया पैलेस दशहरा मैदान पर आयोजित किया गया मुख्य रूप से पत्रकार वार्ता को पंडित सुरेंद्र चतुर्वेदी अनिल चंदेल महेंद्र सिंह बेस निर्भय निर्दोष दिनेश श्रीवास्तव अरविंद सिंह चंदेल लक्ष्मी नारायण उपाध्याय सहित अन्य समाज जनों ने संबोधित किया