- इंदौर, न्यूज़, शहर

इंदौर से गांजा तस्करी करते युवक पकड़ाया

Spread the love

इंदौर/अधीक्षक रुचिवर्धन मिश्र द्वारा चलाए जा रहे अभियान अंतर्गत तस्कर एवं क्रय विक्रय करने वाले माफियाओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई निर्देशित किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह तोमर के मार्गदर्शन में थाना आजाद नगर द्वारा थाना क्षेत्र तीन इमली शक्ति पेट्रोल पंप के सामने से अवैध गांजे सहित आरोपी गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।
सूचना के आधार पर तीन इमली शक्ति पेट्रोल पंप के सामने अजय उर्फ अर्जुन पिता देवी सिंह वास्कले निवासी ग्राम सॉल्वन जिला बड़वानी को अवैध 3 किलो 300 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।
आरोपी के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया।
कार्रवाई में उप निरीक्षक बेसाखू धुर्वे , उप निरीक्षक एच एस मरावी, आर. कल्लू राठौर, आर. ओम प्रकाश यादव,आर. बालकृष्ण शर्मा आर. डोंगर सिंह भूमिका रही।