- उज्जैन, शहर

संयुक्त ब्राह्मण परिवार की नवीन कार्यकारिणी गठित

Spread the love

उज्जैन /संयुक्त ब्रा० परिवार की बैठक उपाध्याय निवास अलकापुरी में आयोजित की गई,जिसमें संयुक्त ब्राह्मण परिवार के नवीन पदाधिकारियों की घोषणा तथा नवीन कार्यकारिणी के सदस्यों की पद स्थापना के साथ समाजोत्थान के आगामी कार्यक्रमो की रूपरेखा व प्रस्ताव,समाज के वरिष्ठजनों के अनुमोदन के पश्चात अध्यक्ष,प० अजय रावत द्वारा की गई।उक्त बैठक में प० राजेन्द्र गुरु ने अपने सारगर्भित उदबोधन में ब्राह्मण समाज के सभी वर्गी के मध्य समन्वय क्रियान्वयन के साथ एकात्मकता,एकजुटता,एक लक्ष्यता,एकरसता की निर्मल भावना की आवश्यकता एवं महात्वाकांक्षा रहित निष्ठा एवं समपर्ण के साथ कार्य करने का संकल्प दिलाया प० भगवान शर्मा,एवं प० उमेश शकरगाये ने भी अपने प्रभावी उद्बोधन में समाजोस्थान हेतु सभी कार्य सुनियोजित एवं निष्ठापूर्वक बिना किसी अपेक्षा के करने हेतु सभी समाज जन से अनुरोध किया।श्रीमती नंदिनी जोशी ने अपने ओजस्वी वक्तत्व में ब्रह्णणत्व एवं उत्कृष्ट नैतिक मूल्य आधारित श्रेष्ठतम समाज स्थापना बल दिया , वरिष्ठजनों प० शिव नारायण शर्मा,प० मुकेश दुबे,प० मुकेश शुक्ला,प० ज्ञानस्वरूप उपाध्याय,प० संतोष जोशी,महेन्द्र व्यास,संदीप शर्मा,के के.जोशी की उपस्थिति ने सभा को गौरवान्वित किया।प० प्रेम उपाध्याय ने सभी श्रेष्ठिजनों की उपस्थिति एवं उनके बहुमूल्य मार्गदर्शन के प्रति ब्रा०परिवार की ओर से आभार व्यक्त किया।

नवीन फ्द स्थापनाओं का विवरण अध्यक्ष प०अजयरावत।सँरक्षक मंडल:-प० राजेन्द्र गुरु,प०भगवान शर्मा,प०शिव नारायण शर्मा,प० उमेशशकरगाये,श्रीमती नंदिनी जोशी,महिला कार्य कारिणी:-रेखा भार्गव अनुपमा जोशी,क्षमा शर्मा,वीणा त्रिवेदी,साधना उपाध्याय, कृष्णा शर्मा,शशि उपाध्याय कार्य कारिणी:-प०मुकेश शुक्ला,प०मुकेश दुबे,विनोद जोशी,प० महेश व्यास, उज्जवल तिवारी,ज्ञान स्वरुप उपाध्याय,संतोष जोशी,हेमंत शर्मा,प्रमोद शर्मा,संदीप व्यास,के.के .जोशी,अभिनव पाण्डेय,प्रेम उपाध्याय कोषाध्यक्ष प० विनोदजोशी
यह जानकारी कार्यालय मंत्री प्रेम उपाध्याय ने दी।