- इंदौर, न्यूज़, शहर

योग सिखाने के बहाने महिला से दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना ऐठे लाखों रुपए

Spread the love

आनंद जैन द्वारा
इंदौर/शहर में एक बडा मामला सामने आया है। पीथमपुर की बड़ी कंपनी के मैनेजर की पत्नी के साथ दुष्कर्म हुआ। योग सिखाने के बहाने शिक्षक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया और लाखों रुपए ऐंठ लिए। आरोपी ने महिला की बेटी व पति की हत्या की धमकी देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र की निवासी महिला पुलिस जनसुनवाई में कंट्रोल रूम पहुंची। उसने आरोपी संतोष पितले निवासी सिलिकॉन सिटी के खिलाफ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग की शिकायत दर्ज करवाई। पीड़िता ने बताया कि पति पीथमपुर की एक कंपनी में मैनेजर हैं। आरोपी लाइफ स्टाइल फिटनेस स्टूडियो के नाम से योग क्लास चलाता है। उसने योग क्लास शुरू की थी। एक साल बाद संतोष ने उससे बातचीत बढ़ाई और योग के बहाने बुरी नीयत से शरीर को छूने लगा।
आरोपित ने बेटी की हत्या की धमकी दी और मर्जी के विरुद्ध शारीरिक संबंध बना लिए। उसने अश्लील वीडियो भी बना लिया। बाद में वह धमकाकर योग क्लास बुलाता और जबरदस्ती संबंध बनाने लगा । उसने ढाई लाख रुपए भी ऐंठ लिए। परेशान पीड़िता को आत्महत्या का विचार आया तो पति ने उससे कारण पूछा। पूरी घटना जानकर शिकायत दर्ज कराई। एसएसपी ने आरोपी के खिलाफ जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।