इंदौर/ हत्या के एक मामले में आरोपियों को मदद उपलब्ध कराने के नाम पर आजाद नगर थाने में पदस्थ उप निरीक्षक धर्मेंद्र राजपूत के द्वारा ₹200000 की रिश्वत की मांग की गई जिसकी शिकायत लोकायुक्त पुलिस को प्राप्त होने पर पुलिस के द्वारा पीड़ित पक्ष के माध्यम से ₹100000 की राशि प्रथम किस्त के रूप में आज उप निरीक्षक को दिलवाई गई। जैसे ही श्री राजपूत ने ₹100000 नगद लिए। इशारा मिलते ही लोकायुक्त की टीम ने उप निरीक्षक धर्मेंद्र को दबोच लिया और उनके हाथ धुलवाए हाथ रंगीन हो जाने पर रिश्वत में ली गई राशि उनके कब्जे से बरामद की है। लोकायुक्त पुलिस में रिश्वत के मामले में आरोपी उप निरीक्षक धर्मेंद्र राजपूत के खिलाफ प्रकरण पंजीकृत कर लिया है।
फिरोजिया फुटबॉल ट्रॉफी 2026 का भव्य समापन, नेशनल एफ.सी. महू बनी प्रथम विजेता
June 21, 2026उज्जैन। स्वर्गीय श्री भूरेलाल जी फिरोजिया की स्मृति में पहली...
लाइफस्टाइल
दूसरे दिन फिर खूनी मंजर, ट्रैक्टर एजेंसी संचालक यश मित्तल की हत्या
August 28, 2026उज्जैन / कल वर्चस्व की लड़ाई के चलते उज्जैन में...












