- Uncategorized, देवास, न्यूज़, मध्य प्रदेश, राज्य, शहर

देवास सांसद और अन्य जनप्रतिनिधियों के बीच खींचतान ….

Spread the love

निगम अध्यक्ष रवि जैन ने सार्वजनिक श्री गणेश मंदिर
निर्माण में सांसद द्वारा दी गई ₹100000 की राशि लौटाई

अजय रायकवार

देवास/ मां चामुंडा की नगरी देवास में इन दिनों राजनेताओं के बीच चल रही आपसी खिचतान से सियासत का माहौल गरम नजर आ रहा है। देवास शाजापुर संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी सुर्खियों में बने हुए हैं। उनके स्थानीय निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से तकरार जन चर्चाओं में बनाई हुई है। वैसे सांसद श्री सोलंकी के साथ देवास का वह राजनीतिक धड़ा कार्य करते हुए देखा जा रहा है जिन्हें स्थानीय निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने दरकिनार कर रखा है। कुल मिलाकर भाजपा के ही लोगों के बीच चल रही गुटबाजी राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है।
पिछले कुछ दिनों से देवास में विधायक महारानी गायत्री राजे और सांसद श्री सोलंकी के बीच राजनीतिक खींचतान का माहौल देखने को मिल रहा है। ऐसे में ही निगम अध्यक्ष रवि जैन और सांसद श्री सोलंकी के बीच भी राजनीतिक गर्माहट मां चामुंडा की नगरी में आम जन में चटकारो का विषय बनी हुई है। बताते हैं कि निगम अध्यक्ष रवि जैन के द्वारा कई वर्षों से प्रथम पूजनीय गणेश जी की स्थापना की जाती रही है। इस बार उनके द्वारा जन सहयोग से गणेश जी के मंदिर का निर्माण कार्य करवाया गया है। जिसमें आमजन के अलावा जनप्रतिनिधियों से भी सहयोग लिया गया। सांसद महेंद्र सोलंकी से भी उक्त मंदिर निर्माण में जन सहयोग की अपेक्षा की गई थी लेकिन राजनीतिक उठा पटक के चलते सांसद श्री सोलंकी के द्वारा समय पर सहयोग नहीं किया गया बाद में उनके द्वारा ₹100000 की सहयोग राशि निगम अध्यक्ष रवि जैन को उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जिसे श्री जेन के द्वारा सांसद श्री सोलंकी को वापस लौटा दिया गया। निगम अध्यक्ष रवि जैन की ओर से लिखे गए पत्र में स्पष्ट दर्शाया गया कि मंदिर का निर्माण जन सहयोग से पूर्ण हो चुका है अब आपके द्वारा पहुंचाई गई ₹100000 की राशि की आवश्यकता नहीं होने से में यह राशि आपको वापस लौट रहा हूं।
यह मामला यही तक होता तो ठीक था लेकिन जन चर्चा ऐसी बनी हुई है कि सांसद श्री सोलंकी को भाजपा के कुछ नेता अपने हिसाब से राजनीतिक समीकरण में सेट कर रहे हैं जिसके चलते उनके द्वारा पिछले दिनों निगम अध्यक्ष रवि जैन को भू माफिया कहां गया था जिससे निगम अध्यक्ष और संसद के बीच राजनीतिक लकीर खींच गई। यही वजह है कि मंदिर निर्माण हेतु जब सांसद जी की ओर से सहयोग राशि पहुंचाई गई को निगम अध्यक्ष रवि जैन ने उसे लौटते हुए पत्र लिखकर उस पत्र को सार्वजनिक किया।
देवास शाजापुर के सांसद श्री सोलंकी कि केवल निगम अध्यक्ष रवि जैन से अनबन हो ऐसा नहीं है सांसद जी को भाजपा की जो पुराने कार्यकर्ता मार्गदर्शन दे रहे हैं उनके द्वारा देवास विधायक महारानी गायत्री राजे के खिलाफ भी उपयोग में लाया जा रहा है जिससे सांसद गुट और अन्य निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के गुट एक दूसरे के विरुद्ध खुलकर राजनीतिक माहौल निर्मित कर रहे हैं।
ऐसा नहीं की देवास जिले में निर्मित हुए इस राजनीतिक माहौल की जानकारी भारतीय जनता पार्टी संगठन के पदाधिकारीयो को नहीं है। प्रदेश भाजपा आलाकमान सही अन्य जिम्मेदार पदाधिकारी तक यह राजनीतिक विवाद पहुंच चुका है। अब देखना यह है कि संगठन स्तर पर इस नए समीकरण पर क्या कदम उठाए जाएंगे। फिलहाल तो देवास में सांसद तथा अन्य जनप्रतिनिधियों के गुट खुलकर एक दूसरे के विरुद्ध नजर आ रहे हैं।