उज्जैन/ चुनावी सर गर्मी के दौरान दल बदल की रंगत उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र में भी देखने को मिल रही है प्रमुख राजनीतिक दल कांग्रेस और भाजपा में इस तरह के राजनीतिक समीकरण बनते बिगड़ते देख जा रहे हैं। राजनीतिक दलों के द्वारा अधिकृत प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान संभालने के लिए कई नेताओं ने मंसूबे बनाए थे लेकिन राजनीतिक दलों के डैमेज कंट्रोल की वजह से नेताओं के सपने चकनाचूर हो गए ऐसे ही हालात उज्जैन उत्तर विधानसभा में भी कांग्रेस के विवेक यादव उर्फ विक्की के द्वारा पार्षद माया राजेश त्रिवेदी को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद देखने को मिले थे। विक्की यादव के द्वारा आप पार्टी के रूप में स्वयं की उम्मीदवारी घोषित कर वाली गई थी और चुनाव प्रचार प्रसार अभियान भी आरंभ कर दिया था। ऐसे में कांग्रेस के बड़े नेताओं के द्वारा आज विजयदशमी के दिन दोनों प्रत्याशियों के बीच मध्यस्थता कर चुनाव परिणाम को बिगड़ने से रोक लिया गया है अब उज्जैन उत्तर विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी माया राजेश त्रिवेदी की सीधी टक्कर भाजपा के प्रत्याशी अनिल जैन कालूखेड़ा से देखने को मिलेगी। जिससे यह चुनाव अब सही रंगत में आएगा।
फिरोजिया फुटबॉल ट्रॉफी 2026 का भव्य समापन, नेशनल एफ.सी. महू बनी प्रथम विजेता
June 21, 2026उज्जैन। स्वर्गीय श्री भूरेलाल जी फिरोजिया की स्मृति में पहली...
लाइफस्टाइल
कांग्रेस किस मुंह से छात्रों की बात कर रही, खुद हत्याएं कराकर अब घड़ियाली आंसू बहा रही —श्री सांखला
July 22, 2026उज्जैन। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश...













