उज्जैन/ इन दिनों शहर में नई कई कालोनियां विकसित हो रही है। जिसकी वजह से कालोनियों में बसावट का कार्य चल रहा है। नागदा बाईपास रिंग रोड पर बसी हुई कॉलोनी तिरुपति प्लैटिनम के एक मकान में तीन बदमाश चोरी करने की नियत से घुस गए। बताते हैं कि तीनों बदमाश छत के रास्ते से घर में घुसने की तैयारी कर रहे थे लेकिन छत पर से आवाजाही की आवाज आने पर घर के लोग सजग हो गए हो और उनके द्वारा अपने पड़ोसियों की मदद लेकर घर में घुसे बदमाशों को दबोच लिया गया। बताते हैं कि बदमाश चोरी की एक्टिवा गाड़ी से यहां वारदात को अंजाम देने के लिए आए थे। कॉलोनी के निवासियों ने तीनों बदमाशों की जमकर पिटाई की पिटाई के दौरान एक युवक ने अपना नाम वसीम निवासी बेगम बाग कॉलोनी बताया है फिलहाल तीनों बदमाशों को पुलिस को सौंपा गया है पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल कर गिरफ्त में आए बदमाशों के रिकॉर्ड तलाश कर रही है।
फिरोजिया फुटबॉल ट्रॉफी 2026 का भव्य समापन, नेशनल एफ.सी. महू बनी प्रथम विजेता
June 21, 2026उज्जैन। स्वर्गीय श्री भूरेलाल जी फिरोजिया की स्मृति में पहली...
लाइफस्टाइल
कांग्रेस किस मुंह से छात्रों की बात कर रही, खुद हत्याएं कराकर अब घड़ियाली आंसू बहा रही —श्री सांखला
July 22, 2026उज्जैन। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश...












