रतलाम/राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम भोपाल में सूचना प्राप्त हुई कि जिला रतलाम थाना रावटी के अंतर्गत रेल्वे प्लेटफॉर्म पर एक व्यक्ति चलती ट्रेन से गिर जाने से घायल हो गया है। सूचना मिलते ही राज्यस्तरीय कंट्रोल रूम डायल 100 द्वारा तत्काल थाना रावटी , जीआरपी तथा कंट्रोल रूम रतलाम को सूचित करते हुए जिले की डायल-100 एफ़आरवी क्र.16 को घटना का विवरण देकर रवाना किया गया। एफ़आरवी स्टाफ आरक्षक श्री मीणा पायलेट आकाश राठौर ने मौके पर पहुँचकर बताया 35 वर्षीय व्यक्ति फतेह सिंह निवासी झाबुआ जो कि देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन के गेट पर बैठा हुआ था, राओती स्टेशन आने पर प्लेटफॉर्म पर नीचे उतर गया था। चलती ट्रेन मे चढ़ने के प्रयास मे व्यक्ति का पैर फिसल कर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच मे आ गया था जिससे व्यक्ति घायल हो गया था। पीड़ित व्यक्ति को शासकीय अस्पताल राओती मे भर्ती कराया गया। जहां घायल व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है। घटना की जांच स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।
डॉ. मेहता खेलों इंडिया यूथ गेम्स के लिए अंपायर मनोनीत
January 20, 2024उज्जैन/ विश्व के सर्वश्रेष्ठ अंपायरों की सूची में शामिल एवं शीर्षस्थ...
विक्रम की बास्केटबॉल टीम उदयपुर में खेलेगी
December 9, 2022मध्यप्रदेश की चार्वी मेहता शतरंज की राष्ट्रीय चैंपियन बनी
December 6, 2022होटल अंबिका एलिट में स्टाइलिश एग्जीबिशन 22 जुलाई तक
July 21, 2022https://youtu.be/NJ4_XCJkm6E शहर के मध्य होटल अंबिका एलाइट में स्टाइलिशा एजुकेशन...
मैग्निफिसेंट एमपी में देश की नामी कंपनियां होगी शामिल…
October 14, 2019लाइफस्टाइल
अपनी मांगों को लेकर भारत गेस के हॉकर हुए आंदोलित
February 2, 2024https://youtu.be/tz5yRYVK2u0?si=MnqRCshDTUIgTOVw उज्जैन/ भारत गैस की टंकी लगाने वाले हॉकरों ने...