- खबर हटके, ग्वालियर, भोपाल, शहर

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर घमासान जारी, श्री सिंधिया की सशक्त दावेदारी

Spread the love

भोपाल /मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुखिया की नियुक्ति को लेकर कांग्रेस संगठन में घमासान की स्थिति देखने को मिल रही है। वर्तमान अध्यक्ष के प्रदेश के मुख्यमंत्री बन जाने के बाद यह पद रिक्त सा हो गया है। कमलनाथ संगठन को समय नहीं दे पा रहे हैं लेकिन वह इस पद पर अपने समर्थक की ताजपोशी हेतु प्रयासरत नजर आ रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी अपनी डफली अपना राग अलाप रहे हैं वही इस पद के सबसे सशक्त दावेदार श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष के समक्ष अपना दावा भी पेश किया गया है।
प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद अध्यक्ष पद के लिए खींचतान नजर आ रही है प्रदेश में सक्रिय कांग्रेस के विभिन्न गुट के नेता अपने-अपने चहेतों को इस पद पर सुशोभित कराने के लिए दमखम दिखा रहे हैं। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने कट्टर समर्थक बाला बच्चन को इस पद हेतु आगे बढ़ाया है वहीं दिग्विजय सिंह खोज सर्वमान्य नेता के रूप में अपने नाम को आगे बड़वा रहे हैं। जबकि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद हेतु महाराज ज्योतिराज सिंधिया का नाम विधानसभा चुनाव के पहले ही सशक्त दावेदार के रूप में था। तब कांग्रेस संगठन की ओर से संगठन के अध्यक्ष पद की कमान कमलनाथ को सौंपी गई और महाराज ज्योतिरादित्य को चुनाव चयन समिति का दायित्व सौंपा गया।
प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद श्रीनाथ के मुख्यमंत्री बन जाने से एक व्यक्ति एक पद की नीति के तहत प्रदेश संगठन का यह पद रिक्त सा हो गया जिस की ताजपोशी को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और नेता कांग्रेस हाईकमान के समक्ष अपनी-अपनी दावेदारियां अपने अपने समर्थकों के लिए कर रहे हैं। जबकि प्रदेशभर के कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में इन दिनों यह चर्चा बनी हुई है कि कांग्रेस संगठन की बागडोर युवा महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया को दी जाना चाहिए जिससे प्रदेश मैं कांग्रेसका संगठन मजबूत होगा लेकिन गुटबाजी में लिप्त कांग्रेसी नेता श्रीमंत सिंधिया की दावेदारी को ध्यान में रखते हुए उन्हें रोकने हेतु प्रयास करते हुए नजर आ रहे हैं इसी कड़ी में श्रीमंत सिंधिया को इन दिनों महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का दायित्व सौंपा गया है जबकि श्रीमंत सिंधिया को प्रदेश कांग्रेश अध्यक्ष पद सपने से प्रदेश में निर्जीव स्थिति में पड़े हुए संगठन को मजबूती मिलना तय है। इधर कांग्रेस के आस्थावान और ऊर्जावान कार्यकर्ता भी श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया की ताजपोशी किए जाने की बात अपने अपने तरीके से रख रहे हैं।
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रदेश प्रतिनिधि पुनीश शर्मा ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेश हाईकमान को प्रदेश की बागडोर युवा श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया को सोचना चाहिए जिससे कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलेगी। आपने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि गुटबाजी के चलते कांग्रेस हाईकमान के द्वारा किसी अन्य नेता कि अगर ताजपोशी की गई तो मध्यप्रदेश में गोवा जैसी स्थिति निर्मित हो जाएगी।