- न्यूज़

कावड़ यात्रा में झूम उठे श्रद्धालु, अच्छी वर्षा की कामना की

Spread the love

सुनेल/ क्षेत्र के बजरंग नवयुवक मंडल उन्हैल के तत्वाधान में सावन मास के चौथे सोमवार को पैदल कांवड़ यात्रा निकाली।  नृसिंह मंदिर से सुबह करीब 10 बजे डीजे, ढोल के साथ शुरू हुई कावड़ यात्रा में महिलाएं व पुरूष अपने- अपने क्षेत्र के कुओं से कलश भरकर लेकर आए। यात्रा में नवयुवक नृत्य करते व बम भोलेनाथ के जयकारा लगाते हुए चल रहे थे। कंावड यात्रा का जगह जगह ग्रामवासियों ने यात्रियों का ने स्वागत किया। यात्रा नकलंंग की सीमा पर पंहुचने पर पांव धोकर प्रवेश किया। वंहा नकलंग महादेव मंदिर में भाजपा मंडल अध्यक्ष बंकट राठी सहित श्रद्वालुओं ने महाअभिषेक कर पूजा अर्चना कर महाआरती कर प्रसाद वितरण किया गया। भगवान शंकर की झंाकी आकर्षण का केन्द्र रही। वही क्षेत्र में खुशहाली व अच्छी वर्षा की कामना की गई।