- न्यूज़, राजस्थान, राज्य

पुलिया के डूबने से मार्ग हुआ अवरुद्ध, मकान की दीवार गिरी

Spread the love

सुनेल/ यूं तो बारिश हर किसी के लिए राहत लेकर आती है लेकिन कई बार अनदेखी के चलते यह मुसीबत का सबब भी बन जाती है। सिन्दूरिया से खेड़ा सिन्दूरिया मार्ग पर बनी रपट की पुलिया पर बहता पानी परेशानी का सबब बना हुआ है। गौतलब है कि सिन्दूरिया गंाव के समीप बनी रपट की पुलिया पर हर वर्ष तेज बारिश के दौरान पुलिया की ऊंचाई कम होने सेे कई फीट ऊपर तक पानी भर जाता है। लम्बे समय तक पुलिया पर से पानी का उतार नही हो पाता। जिसके चलतेे कई दिनों तक पुलिया पर से आवागमन अवरूद्व हो जाता है। ग्रामीण अशोक कुमार, गोविन्द लाल, महेश कुमार आदि ने बताया कि कई बार पुलिया की ऊंचाई बढ़ाने की मंाग की लेकिन फिर भी राज्य सरकार द्वारा पुलिया ऊंचाई नही करवाई जा रही है। जिसके चलते ग्रामीण अपने गंावों में कैद होकर रह जाते है और उनके कई जरूरी कार्य प्रभावित हो जाते है खासकर बीमार लोगों के लिए तो आवागमन अवरूद्व होना जान पर खतरा बन जाता है। जिसकी सुध लेने वाला कोई नही है। गुरूवार रात से हो रही बारिश से शुक्रवार को दोपहर १ बजे तक मार्ग अवरूद्व रहा इसके बाद आवागमन शुरू हुआ। वही सुनेल से रोशनबाड़ी, बोलियाबुजुर्ग से संागरिया मार्ग भी अवरूद्व रहा। 

बारिश से कच्चे मकान की दीवार गिरी
कस्बे में हुई बारिश से शभुलाल प्रजापत के कच्चे मकान की दीवार ढह गई। जिससे आर्थिक नुकसान हुआ। हांलाकि कोई जनहानि तो नही हुई। पीडि़त ने बताया कि उसका पीएम आवास योजना में भी नाम सम्मिलत है लेकिन आवास की किस्त नही आने से मकान निर्माण का कार्य शुरू नही किया गया। उसने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मंाग की है।