- न्यूज़, राजस्थान, राज्य

नालों के अभाव सडक़ो पर भरा पानी

Spread the love

सुनेल/ सुनेल-सामारिया मार्ग पर शुक्रवार को बारिश से सडक़ के दोनो ओर नालों के अभाव व कॉलोनी निर्माणकर्ता ने भी पानी की निकासी वाले स्थान पर मिट्टी डालने से नालियों को जाम करने से सडक़ पर पानी भर जाने से नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण घनश्याम नागर, रमेश नागर आदि ने बताया कि सडक़ के दोनों औरे पानी की निकासी नही होने के कारण थोड़ी सी बारिश में सडक़ों पर पानी भर जाता है। जिससे वाहन चालको को साइट का अंदाजा नही होने से दुर्घटना के शिकार हो रहे है। इस मार्ग पर गैस का गोदाम होने से लोगों को जरूरी में गैस लेने के लिए इसी मार्ग पर जाना पड़ता है पानी भर जाने से समस्या का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि इस बारे में सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है लेकिन अधिकारियों द्वारा केवल आश्वासन देकर ईतिश्री कर ली जाती है। इस मार्ग पर बस सेवा संचालित नही होने से लोगों को बाइक का ही सहारा लेना पड़ा रहा है लेकिन सडक़ पर पानी रहने से बाइक चालकों को खासी परेशानी हो रही है।
इनका कहना है

     अभी बारिश हो रही है कल मे जेसीबी से खुदाई करवाकर कच्ची नालियों का निर्माण करवा दूंगा।
                      राकेश दीक्षित 
                       सहायक अभियंता 
          सार्वजनिक निर्माण विभाग सुनेल