- उज्जैन, न्यूज़, शहर

उज्जैन में अश्लील आरोप लगने पर भाजपा संभागीय संगठन मंत्री हटाए गए

Spread the love

उज्जैन/ भाजपा संभागीय संगठन मंत्री प्रदीप जोशी पर अश्लील मैसेज और नव युवकों की टोली से विशेष संबंध होने की खबरें जब उज्जैन शहर में वायरल हुई तो भाजपा में हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद खबर यह आई की प्रदेश संगठन ने उन्हें पद मुक्त कर दिया है। वैसे इस मसले की जांच की जिम्मेदारी प्रदेश संगठन महामंत्री सुभाष भगत को सौंपी गई है।
विदित रहे कि 2 दिन पूर्व भाजपा के संभागीय संगठन मंत्री प्रदीप जोशी विधायक मोहन यादव और भाजपा खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विशाल राजोरिया तथा कुछ अन्य के साथ अमरनाथ यात्रा पर गए हुए हैं। इसी बीच पिछले 2 दिनों से ही ऐसी खबरें वायरल हो रही थी कि संगठन मंत्री जोशी के कई लड़कों से नाजायज संबंध है ऐसे मैसेज भी व्हाट्सएप ग्रुप में फैल रहे थे। वही आज एक वीडियो भी वायरल हुआ जिसमें अश्लील बातों का सिलसिला बना हुआ था। जब यह खबर भाजपा प्रदेश संगठन के मुखिया तक पहुंची और उनके द्वारा इस मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रदीप जोशी को संभागीय संगठन मंत्री के पद से मुक्त कर दिया गया
भाजपाइयों में ऐसी चर्चा है कि श्री जोशी के साथ सदैव ऐसे युवक बने रहते थे जोकि क्लीन सेव हो। इसी कड़ी में एक युवक जोकि श्री जोशी से गहरे तालुकात रखता था शराब के नशे का आदी होने की वजह से 3 माह पहले ही अकाल मृत्यु का शिकार हो चुका है

महंगे कुत्ते पालने के भी शौकीन है

भाजपा के उज्जैन संभाग के संगठन मंत्री प्रदीप जोशी ऊंची नस्ल के कुत्ते भी पाल रखे हैं और इन कुत्तों की देखरेख के लिए बाकायदा श्री जोशी के द्वारा 4 लोगों को ड्यूटी पर लगा रखा है इसके पीछे वजह यह बताई जाती है कि 6 माह पहले विधानसभा चुनाव के पूर्व श्री जोशी का एक कुत्ता लापता हो गया था तब वे काफी विचलित हो गए थे और उसके बाद से ही उन्होंने अपने कुत्तों की देखरेख के लिए चार लोगों को ड्यूटी देने के साथ साथ भाजपा के मुख्यालय लोक शक्ति पर ही उनके रहने खाने-पीने का इंतजाम अपने साथ ही कर रखा है

पूर्व मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भी चुप्पी साधी

उज्जैन संभाग के संगठन महामंत्री प्रदीप जोशी के अश्लील मैसेज वायरल होने के बाद जब पूर्व मुख्यमंत्री श्री चौहान से इस मसले को लेकर पत्रकारों ने सवाल किया तो वे चुप्पी साध गए। बताते हैं कि भाजपा की बैठक के बाद ही वे इस मसले पर अपना बयान जारी करेंगे। हालांकि फिलहाल भाजपा के सभी नेता इस मसले को लेकर बयान देने से बच रहे हैं। दूसरी ओर प्रदेश संगठन महामंत्री सुभाष भगत को इस पूरे मामले की जांच भाजपा प्रदेश संगठन की ओर से सौंपी गई है।