- उज्जैन, न्यूज़, शहर

महिला चौपाल के अंतर्गत मोदी है तो मुमकिन है कार्यक्रम संपन्न

Spread the love

उज्जैन / भारतीय जनता पार्टी  महिला मोर्चा  माधव नगर  मंडल  के द्वारा  आज  भाजपा कार्यालय  लोक शक्ति पर  महिला चौपाल कार्यक्रम के अंतर्गत  मोदी है तो मुमकिन है  कार्यक्रम संपन्न हुआ ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  भारतीय जनता पार्टी  नगर जिला अध्यक्ष  विवेक जोशी  तथा  अध्यक्षता  महिला मोर्चा  नगर अध्यक्ष रजनी उपाध्याय विशेष अतिथि के रूप में  महामंत्री सुरेश गिरी  और महापौर मीना जोनवाल महिला मोर्चा लोकसभा  चुनाव प्रभारी पार्षद कलावती यादव  उपस्थित थे । महिला चौपाल में  मोदी है तो मुमकिन  कार्यक्रम का प्रस्तुतीकरण  उज्जवल  जोशी,  प्रमिला यादव  और  शीलू यादव के द्वारा  किया गया । कार्यक्रम में  विशेष रुप से उपस्थित उपमा चौहान, कांता बोरासी,  सुरेखा तंवर, ऋषि राज अरोरा,  आनंद सिंह खींची,  सचिन सक्सेना  सहित बड़ी संख्या में महिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।