- उज्जैन, न्यूज़, शहर

राहुल गांधी ने वीडियो बनाकर कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग विरोधी चेहरे के चरित्र को किया उजागर- विधायक कालूहेड़ा

Spread the love

*भाजयुमो ने राहुल गांधी और बनर्जी का फूंका पुतला*

उज्जैन/ कांग्रेस और घमंडिया गठबंधन के लोगों ने जिस तरह से संसद में हंगामा किया और उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का मखौल उड़ाया गया, यह सिर्फ राज्यसभा के सभापति का अपमान नहीं है, बल्कि यह देश की 140 करोड़ जनता का अपमान है। यह विदेशों में बसे लाखों भारतीयों का भी अपमान है और इस घटना से पूरा देश आंदोलित है। अपने इस शर्मनाक कृत्य के लिए राहुल गांधी और सोनिया गांधी को देश की जनता से सार्वजनिक रूप से मांफी मांगनी चाहिए।
यह बात विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने भाजयुमो द्वारा मोर्चा नगर अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह कुशवाह के नेतृत्व में कांग्रेस के नेता सासंद राहुल गांधी और टीएमसी के सांसद कल्याण बनर्जी का टॉवर चौक पर पुतला दहन करने के पश्चात कही ।
विधायक अनिल जैन ने कहा कि उपराष्ट्रपति जी के अपमान की इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में भले ही घमंडिया गठबंधन के नेता भी शामिल रहे हों, लेकिन कांग्रेस पार्टी इस पूरे मामले में अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती। उप राष्ट्रपति की मिमिक्री भले ही टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने की हो, लेकिन अपने ठहाकों और तालियों से उत्साहवर्धन करने वाले अन्य दलों के सांसद भी इसमें सहभागी रहे हैं। वहीं कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने कल्याण बनर्जी को समझाने की बजाय उनका वीडियो बनाकर उनका उत्साह बढ़ाने का काम किया है। इसलिए इस घटना के लिए जितने दोषी कल्याण बनर्जी और इंडी गठबंधन के सदस्य हैं, उतने ही दोषी कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी भी हैं। इसलिए राहुल गांधी और सोनिया गांधी को अपनी इस करतूत के लिए देश की जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।
इस अवसर पर युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह कुशवाह ने कहा कि जिस तरह से राहुल गांधी और उनके साथियों ने उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का अपमान किया है, वह सिर्फ उनका अपमान नहीं,बल्कि देश के संवैधानिक पद का अपमान है, जाट समुदाय का अपमान है और समूचे पिछड़ा वर्ग का अपमान है। राहुल गांधी और कल्याण बनर्जी जैसे नेताओं को उनकी इस करतूत के लिए देश की 140 करोड़ जनता कभी माफ नहीं करेगी। इस अवसर पर प्राधिकरण अध्यक्ष श्याम बंसल, प्रदेश मंत्री अमय आप्टे, जयंत राव गरुड़, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह कुशवाह, सुशील वाडिया, श्रीपाल राजावत, शुभम यादव, राहुल पांचाल, धीरेन्द्र परिहार, दीपक माली, नितिन सेन, लक्की दरबार, पवन विश्वकर्मा सहित मोर्चा पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ता उपस्थित थे । जानकारी मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा ने दी ।