- उज्जैन, न्यूज़, मध्य प्रदेश, राज्य, शहर

मध्यप्रदेश का ताज उज्जैन को मिला, श्री यादव होंगे प्रदेश के नए मुख्यमंत्री

Spread the love

 

उज्जैन/ भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश विधायक दल की बैठक आज शाम 4:00 बजे भोपाल स्थित भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई बैठक में विधायक दल का नेता उज्जैन दक्षिण के विधायक डॉ मोहन यादव को बनाया गया। इसी के साथ मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल कई चेहरे हवा हवा हो गए। भाजपा कार्यालय पर श्री यादव का स्वागत पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा ने किया।
3 दिसंबर को मतगणना पूर्ण होने के बाद से भाजपा को मिले स्पष्ट बहुमत से मध्य प्रदेश की सियासत में कई समीकरण बनते बिगड़ते नजर आ रहे थे। भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल नरेंद्र सिंह तोमर और कैलाश विजयवर्गीय को चुनाव मैदान में उतर गया था। तीनों ही नेता विजेता भी रहे इसी के साथ सीएम की दौड़ भी शुरू हो गई थी जिसमें तीनों नेताओं के नाम सबसे आगे चल रहे थे।
आज भाजपा कार्यालय पर हुई बैठक में डॉक्टर मोहन यादव जो कि ओबीसी के बड़े नेता है का नाम रखा गया जिस पर सब की सहमति बनने पर उन्हें विधायक दल का नेता चुन लिया गया इसी के साथ मुख्यमंत्री की दौड़ में डॉक्टर यादव ने बाजी मार ली।
उज्जैन के लिए यह गौरव की बात है । शहर का विधायक मुख्यमंत्री के रूप में हमारे बीच है। भाजपा की ओर से नरेंद्र सिंह तोमर को विधानसभा अध्यक्ष तथा जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने के समाचार भी आए हैं लेकिन मुख्यमंत्री की दौड़ में सबसे आगे चल रहे केंद्रीय मंत्री रहे पहलाद पटेल और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को अभी कोई जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार श्री पटेल को पुनः लोकसभा के लिए सुरक्षित रखा गया है वही श्री विजयवर्गीय को प्रदेश का गृहमंत्री बनाया जा सकता है।