- उज्जैन, न्यूज़, विडियो, शहर

उज्जैन में भारत जोड़ो यात्रा में उमड़ी भीड़

Spread the love

महाकाल दर्शन कर राहुल ने किया आम सभा को संबोधित

राजकुमार अग्रवाल

उज्जैन/ 80 दिन पूर्व कन्याकुमारी से काश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा लेकर निकले राहुल गांधी मध्य प्रदेश की ह्रदय स्थली अवंतिका नगरी मै पहुंचे। निनोरा में स्वल्पाहार और विश्राम के पश्चात तपोभूमि में जैन मुनि से शिष्टाचार भेंट कर प्रणाम किया। यहां से सीधे महाकाल मंदिर पहुंचकर करीब 30 मिनट पूजन अर्चन कर बाबा महाकाल के समक्ष शीश झुकाया। भारत जोड़ो यात्रा शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई आम सभा स्थल सामाजिक न्याय परिसर पहुंची। सभा को संबोधित करते हुए श्री गांधी ने कहां की जो तीन चार लोग मोदी जी की पूजा करते हैं उनके मोदी जी कोरोना के वक्त कर्ज माफ कर देते हैं लेकिन गरीब का कर्ज माफ नहीं करते। श्री गांधी पूरे समय मोदी पर निशाना साधकर व्यंगात्मक कटाक्ष करते नजर आए। लेकिन उज्जैन शहर के मुद्दों पर कुछ नहीं बोले। श्री गांधी को सुनने के लिए करीब 50,000 कुर्सियों की बैठक व्यवस्था शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा की गई थी।

कांग्रेस नेता सोनू शर्मा के स्कूल में किया स्वल्पाहार और विश्राम

सांवेर से आज सुबह आरंभ हुई भारत जोड़ो यात्रा उज्जैन इंदौर टोल के समीप बसे गांव निनोरा पहुंचने पर कांग्रेस नेता सोनू शर्मा के निजी स्कूल भवन में कांग्रेश के स्टार राहुल गांधी का श्री शर्मा मित्र मंडल द्वारा भाव भीना स्वागत किया गया। श्री गांधी ने यहां पर स्वल्पाहार करने के बाद कुछ देर विश्राम किया।

तपोभूमि पहुंचकर जैन मुनि से लिया आशीर्वाद

जैन तीर्थ तपोभूमि पहुंचे राहुल गांधी ने जैन संत प्रज्ञा सागर जी महाराज से शिष्टाचार भेंट कर आशीर्वचन लिया करीब 15 मिनट श्री गांधी और जैन मुनि के बीच चर्चा हुई इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार सचिन कासलीवाल सहित जैन समाज के अन्य वरिष्ठ जन उपस्थित थे।

महाकाल मंदिर पहुंच बाबा के समक्ष शीश झुकाया राहुल बाबा ने

भारत जोड़ो यात्रा के उज्जैन शहर में प्रवेश के साथ ही राहुल गांधी सीधे महाकाल मंदिर पहुंचे और करीब 30 मिनट तक पूजन अर्चन कर बाबा महाकाल के समक्ष शीश झुकाया। तत्पश्चात भारत जोड़ो यात्रा आम सभा स्थल सामाजिक न्याय परिसर के लिए आरंभ हुई।

तीन मंचों पर सबको बैठक व्यवस्था, माइक की कमान प्रदेश के नेताओं के साथ …

आम सभा स्थल सामाजिक न्याय परिसर में तीन मंच बनाए गए थे जिन पर शहर के नेताओं के साथ-साथ प्रदेश के नेताओं के अलावा विधायक गण आदि के बैठने की व्यवस्था जमाई गई थी बीच सेंटर में विशालकाय बनाए गए मंच पर राहुल गांधी के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ तथा दूसरी ओर प्रदेश प्रभारी श्री अग्रवाल बैठे थे अन्य प्रदेश के नेता पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एक तरफ शांत स्वभाव के साथ बैठे देखे गए। आम सभा को मध्यप्रदेश में विपक्ष के नेता गोविंद सिंह पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने श्री गांधी के समक्ष कुछ समय के लिए बनी सरकार के दौरान की उपलब्धियों का बखान बखूबी किया और भाजपा पर निशाना भी साधा।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री पोरवाल की हुई हुज्जत…

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा शहर कांग्रेस कमेटी के माध्यम से राहुल गांधी की भारत यात्रा की पूरी तैयारी पिछले 1 माह से की जा रही थी। जिसका एक सार्थक परिणाम भी देखने को मिला। सभा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। हालांकि जनसैलाब में शहर की भीड़ कम थी ग्रामीण इलाकों से सभा स्थल भीड़ जुटी हुई थी। मंच व्यवस्था उज्जैन नगर निगम मैं विपक्ष के नेता पार्षद रवि भाई के हाथों में थी जिनके द्वारा प्रशासन को तीनों मंचों पर जिन नेताओं और अन्य वरिष्ठ जनों को स्थान दिया जाना है उसकी सूची सौंपी गई थी। इस सूची में जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष भरत पोरवाल का नाम ना होने से उन्हें मंच पर से सुरक्षाकर्मियों के द्वारा प्रवेश नहीं दिया गया जिससे विवाद की स्थिति बनी और हुज्जत के बाद उन्हें वहां से जाना पड़ा।

तैयारियों के बीच हुई तनातनी…

छात्र राजनीति से अपनी पहचान कायम करने वाले रवि भदोरिया पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के पावर मैं रहते अपने राजनीतिक जीवन में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन शहर अध्यक्ष से शहर युवक कांग्रेस अध्यक्ष और अब शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के पद पर संगठनात्मक जिम्मेदारी उठाते हुए शहर में अपनी पहचान रखते हैं। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विधायक महेश परमार भी छात्र राजनीति से यहां पहुंचे हैं। यह अलग बात है कि रवि भदोरिया सीनियर है और महेश परमार का हमेशा राजनीति में सहयोग किया है। अपने कार्यकाल में ही महापौर का चुनाव श्री परमार को लगाकर भाजपा को कड़ी टक्कर देकर कांग्रेसमें दम देने का प्रयास किया था और अब भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से एक बार फिर शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने में सफलता कायम की है। ऐसे में इस आयोजन की तैयारी के दौरान कल एक होटल में श्री परमार और श्री भदोरिया के बीच तनातनी का माहौल बना जिसे अन्य उपस्थित लोगों ने आपसी सूझबूझ से सुलझाया। श्री परमार अपने कुछ करीबी लोगों स्थान नहीं मिलने से नाराज हुए थे।