- उज्जैन, न्यूज़, मध्य प्रदेश, राज्य, शहर

मंदिर स्वरूप का केक काटने वाले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का भाजयुमो ने उज्जैन में पुतला जलाया

Spread the love

उज्जैन/ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में विगत दिनों मंदिर स्वरूप का केक काटकर अपनी हिन्दू विरोधी मानसिकता का परिचय दिया गया। इसके विरोध में 18 नवंबर को कमलनाथ के जन्मदिन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर जिला उज्जैन द्वारा अध्यक्ष हर्षवर्द्धनसिंह कुशवाह के नेतृत्व में शहीद पार्क चौराहा उज्जैन पर नाथ का पुतला फूंका गया और हिन्दू विरोधी कमलनाथ मुर्दाबाद के नारे लगाये गये।

अध्यक्ष कुशवाह ने संबोधन में कहा कि कमलनाथ का असली चेहरा इस घटना से सामने आया है। स्वयं को हनुमानजी का भक्त बताने वाले का कमलनाथ का स्वांग अब ज्यादा दिन नहीं चलेगा जनता उनकी असलियत पहचान गई है। इस अवसर पर भाजपा नगर महामंत्री संजय अग्रवाल, विशाल राजोरिया, सत्यनारायण खोईवाल, भाजयुमो प्रदेश मंत्री अमेय आप्टे, प्रदेश कोषाध्यक्ष जयंतराव गरूड़, प्रदेश कार्यसमिति सदस्यगण अमेय शर्मा, शुभम यादव आदि सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।यह जानकारी धीरेन्द्रसिंह परिहार ने दी।