- उज्जैन, न्यूज़, शहर

राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में महांकाल के बाल योगीराज सफल

Spread the love

उज्जैन/  प्रदेश की राजधानी भोपाल के तात्या टोपे खेल प्रशाल में सात दिवसीय राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
संभाग के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता प्राप्त की। यह जानकारी देते हुए योग मैनेजर रंजना मालवीय ने बताया कि योग में अंडर -17 बालक ने रजत पदक प्राप्त किया.. तथा बालक बालिकाओ ने वरीयता सूची में शीर्ष 3 में अपना स्थान सुनिश्चित किया।इस आयोजन में संयुक्त संचालक प्रभारी अरविन्द जोशी( खेल) , जिला शिक्षा अधिकारी आंनद शर्मा, जिला योग प्रभारी  पुष्कर राज निगम ने मार्गदर्शन दिया एंव उत्कृष्ट सफलता पर खिलाड़ियों तथा मैनेजर को बधाई प्रेषित की।
भोपाल मे बच्चों के साथ गये दल मे जनरल मैनेजर PTI  पुरूषोत्तम राठोर, योग मैनेजर(बालिका) सुश्री रंजना मालवीय, कोच (बालिका)श्रीमती ममता कटारिया, कोच (बालक) चन्द्र प्रकाश जोशी सम्मिलित रहे |