- उज्जैन, न्यूज़, विडियो, शहर

महाकाल मंदिर मार्ग नहीं खुलवाया गया तो 13 फरवरी के बाद शहर में 101 स्थानों पर चक्का जाम

Spread the love

उज्जैन / भारतीय जनता पार्टी द्वारा महाकाल मंदिर मार्ग को अवरुद्ध किए जाने पर किए जा रहे चरणबद्ध आंदोलन के तहत आज नई सड़क क्षेत्र पर आम सभा की गई। तत्पश्चात भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गी के नेतृत्व में नई सड़क से गोपाल मंदिर तक पैदल मार्च किया गया जहां भाजपा की ओर से 20000 हस्ताक्षर  का एक ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम  दिया गया। आम सभा को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सुरेंद्र सांखला सत्यनारायण  चौहान अनिल जैन, कालूखेड़ा भाजपा शहर अध्यक्ष विवेक जोशी ग्रामीण जिला अध्यक्ष बहादुर सिंह बोर मुंडला विशाल राजोरिया विधायक डॉ मोहन यादव आदि ने संबोधित किया।

आंदोलन के नेतृत्व कर रहे श्री कैलाश ने कहा कि  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ हिंदुओं को बांटने का काम कर रहे हैं। हाल ही में उनके द्वारा।  आदिवासी समुदाय के लोगों को जनसंख्या के दौरान हिंदू लिखने वाले अधिकारियों को देख लेने की धमकी दी है। श्री विजयवर्गीय ने कहा कि। 13 फरवरी तक महाकाल मार्ग नहीं खोला गया तो शहर में 101 स्थानों पर एक साथ चक्का जाम किए जाएगा जिसकी कोई सूचना प्रशासन को नहीं दी जाएगी।