- उज्जैन, धार्मिक, शहर

औदुंबर ब्राह्मण समाज के अनकोट महोत्सव में वृद्धजनों का सम्मान

Spread the love

उज्जैन /औदुंबर ब्राह्मण समाज का अन्नकूट महोत्सव कार्यक्रम महर्षि परशुराम आश्रम ट्रस्ट भेरूगढ़ रोड उज्जैन में आयोजित किया गया, जिसमें भगवान लड्डू गोपाल के छप्पन भोग महाप्रसादी एवं परशुराम जी का अभिषेक पूजन कर महा आरती की गई।
यह जानकारी देते हुए सचिव पंडित अभिजीत ने बताया कि इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ जनों का शाल श्रीफल एवं समाज के मेधावी छात्र -छात्राओं का प्रमाण पत्र शील्ड देकर सम्मान किया गया, इस अवसर पर समाज जनों ने एक अनूठा कार्य करते हुए यह निर्णय लिया समाज अध्यक्ष श्रीमती कौशल दुबे ने सभी को शपथ दिलाई जल बचाओ, पर्यावरण संरक्षण ,शाम 6:00 बजे के बाद बच्चों के मोबाइल बंद, समाज के बच्चों को वैदिक मंत्र, शाम का भोजन बच्चों परिवार के साथ किया जाएगा ऐसी आदत बच्चों में डाली जाए, उक्त कार्यक्रम पूर्णता डिस्पोजल मुक्त रहा, इस अवसर पर महासभा की अध्यक्ष श्रीमती कौशल दुबे , परशुराम आश्रम के अध्यक्ष देवकीनंदन जोशी, सचिव अमित जोशी, मन्ना पाठक, राधा उपाध्याय, शशिकांत उपाध्याय, श्यामसुंदर जोशी, श्रीमती मंजू जोशी, रानी दुबे, डॉ शरद दुबे ,आचार्य सुनील शर्मा, नाथूलाल जोशी, चंद्रप्रकाश जोशी, रुचिका जोशी, रजनी जोशी, सरला उपाध्याय ,पंकज दुबे , रघुवीर द्विवेदी, राजकुमारी द्विवेदी, गजेंद्र चौधरी वाणी परिवार ओम दुबे देवास ईश्वर लाल शर्मा ,गिरीश उपाध्याय, अजय सपना दुबे , रेखा जोशी, गुणमाला पाठक, कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थापक अध्यक्ष पूर्व डिप्टी कलेक्टर सत्यनारायण पाठक ने की मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पंडित सुरेंद्र चतुर्वेदी , संरक्षक पंडित जियालाल शर्मा, पुजारी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पुजारी, इंदौर वरिष्ठ समाजसेवी चंपालाल शर्मा औदुंबर ब्राह्मण महासंघ के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार समाजसेवी सतीश जोशी थे कार्यक्रम का संचालन चंद्र प्रकाश जोशी ने किया आभार महासभा सचिव पंडित अभिजीत दुबे ने माना।