- न्यूज़

बलात्कार की घटना को लेकर बजरंग सेना ने फूंका पुतला

Spread the love

छतरपुर/ हैदराबाद में लेडी वेटनरी डॉक्टर के साथ ऐसी हैवानियत हुई, जिसने पूर देश को हिला के रख दिया, लेडी डॉक्टर की मदद करने के बहाने चार दरिंदों ने उसके साथ गैंगरेप किया और फिर उसे मारकर जिंदा जला दिया, इस भयानक वारदात को लेकर दिल्ली से हैदराबाद के बाद आज छतरपुर म.प्र में बजरंग सेना के प्रमुख रणवीर पटैरिया के नेतृव में सैकड़ो छात्र छात्राओं ने सड़क पर उतरकर आक्रोश प्रदर्शन किया और आरोपियों का पुतला बनाकर जूते टांगकर न0-1 स्कूल के पास महाराजा कॉलेज चौराहे पर पुतला फूंका।
गौरतलब है कि हैदराबाद में रात के वक्त स्कूटी खराब होने के चलते महिला डॉक्टर रास्ते में फंस गई थीं। मदद के बहाने आरोपियों ने पहले बलात्कार किया फिर जला दिया। आधा जला शव अगले दिन बरामद किया गया था। इस घटना के बाद देशभर में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला,हैदराबाद: तेलंगाना की राजधानी के निकट शादनगर कस्बे में अज्ञात व्यक्तियों ने एक वेटरनरी डॉक्टर की हत्या आग लगाकर कर दी और जला शव गुरुवार को पाया गया। डॉक्टर का झुलसा हुआ शव रंगा रेंड्डी जिले के शादनगर कस्बे के निकट चतनपल्ली पुल पर पाया गया था। पुलिस ने कहा है कि हैदराबाद में जली हालत में जिस युवती का शव मिला है, हत्या से पहले उसके साथ बलात्कार किया गया था। पुलिस ने बताया कि बलात्कार और हत्या के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना से देशभर में रोष है।
डॉक्टर शादनगर के अपने घर से कोल्लूरू गांव में एक पशु चिकित्सालय में अपने ड्यूटी के लिए निकली थी। उसने बुधवार को अपनी बहन को कॉल कर कहा कि उसका दोपहिया वाहन घर लौटने के दौरान टूट गया है। उसने अपनी बहन से कहा कि वह डरी हुई है। जब डॉक्टर के परिवार ने बाद में उससे संपर्क करने की कोशिश की तो उसका मोबाइल फोन बंद पाया गया। और फिर ये घटना घटित हुई जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जिस पर पूरे देश सहित छतरपुर में भी आक्रोश देखने को मिला।

– *छतरपुर से मदन साहू की रिपोर्ट*