उज्जैन/ मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अन्तर्गत उज्जैन जिले के 300 यात्री स्पेशल ट्रेन से 17 सितम्बर को रामेश्वरम की यात्रा पर जायेंगे। यात्रा की वापसी 22 सितम्बर को होगी। उल्लेखनीय है कि यात्रा के लिये उज्जैन जिले की नगरीय निकायों से 1232 एवं ग्रामीण क्षेत्रों से 1386 कुल 2618 व्यक्तियों द्वारा आवेदन किये थे। दर्ज आवेदनों में से कम्प्यूटराईज्ड लॉटरी से नगरीय निकाय से 139 एवं ग्रामीण क्षेत्र से 161 कुल 300 व्यक्तियों का चयन किया गया है। जिले के कुल 45 व्यक्तियों की प्रतीक्षा सूची तैयार की गई है। प्रतीक्षा सूची का अवलोकन सम्बन्धित नगरीय निकाय, जनपद पंचायतों में किया जा सकता है। जिन व्यक्तियों का चयन नहीं हुआ है उनके द्वारा सादे कागज पर सम्बन्धित निकाय में सहमति देने पर उनके आवेदन-पत्र को आगामी यात्रा के लिये मान्य किया जायेगा। इस आशय की जानकारी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के नोडल अधिकारी द्वारा दी गई।
डॉ. मेहता खेलों इंडिया यूथ गेम्स के लिए अंपायर मनोनीत
January 20, 2024उज्जैन/ विश्व के सर्वश्रेष्ठ अंपायरों की सूची में शामिल एवं शीर्षस्थ...
विक्रम की बास्केटबॉल टीम उदयपुर में खेलेगी
December 9, 2022मध्यप्रदेश की चार्वी मेहता शतरंज की राष्ट्रीय चैंपियन बनी
December 6, 2022होटल अंबिका एलिट में स्टाइलिश एग्जीबिशन 22 जुलाई तक
July 21, 2022https://youtu.be/NJ4_XCJkm6E शहर के मध्य होटल अंबिका एलाइट में स्टाइलिशा एजुकेशन...
मैग्निफिसेंट एमपी में देश की नामी कंपनियां होगी शामिल…
October 14, 2019लाइफस्टाइल
वीडियो वायरल प्रकरण को लेकर उज्जैन आई जी ने पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर दिए दिशा निर्देश
May 24, 2025उज्जैन/ जिले के एक क्षेत्र में कुछ आपराधिक प्रवृत्ति...