उज्जैन/ कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा लगातार निरीक्षण किये जाकर खाद्य पदार्थों की जांच की जा रही है। आज 14 जून को एफएसएसएआई के पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के आधार पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल श्री मनीष कुमार स्वामी एवं श्री प्रभुलाल डोडियार द्वारा फ्रीगंज स्थित जैन नमकीन केन्द्र (जैन कचौरी) का निरीक्षण किया गया। मौके पर परिसर में पर्याप्त सफाई नहीं पाई गई, कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस, ट्रेनिंग सर्टिफिकेट नहीं पाये गये, कर्मचारियों के हैण्ड ग्लब्स व हेड कवर किये बिना ही खाद्य पदार्थ बनाते पाये गये। नियमानुसार ढ़क्कन लगा डस्टबीन नहीं रखा पाया गया। निरीक्षण दल द्वारा पोर्टल पर ऑनलाईन निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। रिपोर्ट के आधार पर जैन नमकीन केन्द्र को सुधार नोटिस जारी कर दिया गया। फर्म द्वारा सुधार न करने की स्थिति में अनुज्ञप्ति निलंबन की कार्यवाही की जावेगी।
डॉ. मेहता खेलों इंडिया यूथ गेम्स के लिए अंपायर मनोनीत
January 20, 2024उज्जैन/ विश्व के सर्वश्रेष्ठ अंपायरों की सूची में शामिल एवं शीर्षस्थ...
विक्रम की बास्केटबॉल टीम उदयपुर में खेलेगी
December 9, 2022मध्यप्रदेश की चार्वी मेहता शतरंज की राष्ट्रीय चैंपियन बनी
December 6, 2022होटल अंबिका एलिट में स्टाइलिश एग्जीबिशन 22 जुलाई तक
July 21, 2022https://youtu.be/NJ4_XCJkm6E शहर के मध्य होटल अंबिका एलाइट में स्टाइलिशा एजुकेशन...
मैग्निफिसेंट एमपी में देश की नामी कंपनियां होगी शामिल…
October 14, 2019लाइफस्टाइल
वीडियो वायरल प्रकरण को लेकर उज्जैन आई जी ने पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर दिए दिशा निर्देश
May 24, 2025उज्जैन/ जिले के एक क्षेत्र में कुछ आपराधिक प्रवृत्ति...