उज्जैन/ महाकाल भस्म आरती मामले में श्रद्धालु की शिकायत पर महाकाल थाना पुलिस में फरार हर्षित जैन के निवास पर आज दोपहर में गिरफ्तारी हेतु छापामारी की कार्रवाई की है।
पटनी बाजार में ds ज्वेलर्स के संचालक प्रमोद जैन उर्फ बंटी के पुत्र हर्षित जैन का नाम पिछले दिनों महाकाल मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक के द्वारा भस्म आरती कतार के निरीक्षण के दौरान श्रद्धालु के द्वारा शिकायत में किया गया था इस मामले में रजत शर्मा का भी नाम सामने आया था जिसे मामले में पुलिस ने स्टोरी कार्रवाई कर गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया था जहां से उसे जेल भेजा गया है। इसी मामले में हर्षित फरार चल रहा था आज महाकाल पुलिस उसकी गिरफ्तारी हेतु पटनी बाजार स्थित उसके निवास पर पहुंची है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हर्षित जैन को पुलिस गिरफ्तार करने में सफल हुई है या वह अभी भी फरार है।
यह विदित रहेगी की हर्षित जैन कैडबरी का व्यापार करने वाले प्रमोद जैन का पुत्र है और पूर्व में भी महाकाल मंदिर में पत्रकारिता का चोला ओढ़ कर कुछ श्रद्धालुओं से दर्शन के नाम पर पैसे लेने के मामले में चर्चित हुआ था
यहां पर गोर करने योग्य बात यह है कि महाकाल मंदिर की भस्म आरती और दर्शन व्यवस्था में ऐसे लोगों के द्वारा आम श्रद्धालुओं से मनचाही राशि हड़पने मैं और कौन लोग लिप्त हैं उनका मंदिर समिति से क्या नाता है उन्हें मंदिर की ओर से इस तरह की सुविधा क्यों उपलब्ध करवाई गई है किस व्यक्ति के प्रोटोकॉल में सब दलों से हर्षित जैन जैसे लोग होगी कर रहे हैं इन सभी सवालों का जवाब तलसाना शासन की दर्शन व्यवस्था के हित में होगा।













