- उज्जैन, खेल, शहर

बेटियों ने किया लाठी का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री ने सराहा

Spread the love

उज्जैन। महिला एवं बालविकास मंत्रालय भारत सरकार की निर्भया परियोजना के अंतर्गत म.प्र. टूरिज्म बोर्ड के माध्यम से चयनित पर्यटन स्थल उज्जैन में केंद्रीय राज्य मंत्री मबावि श्रीमती सावि़त्री ठाकुर ने बेटियों के सशक्तिकरण के रूप में लगभग दो दर्जन से अधिक बेटियों के दल द्वारा प्रदर्शित लाठी चालान कौशल उन्नयन से अभिभूत होकर भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुये इसे महिला सुरक्षा की दशा में महत्वपूर्ण बताया ।

जिला कार्यक्रम अधिकारी मबावि  बृजेश कुमार त्रिपाठी से प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्डए भोपाल द्वारा प्रदेश के 33 जिलों में महिला एवं बाल विकास मंत्रालयए भारत सरकार के निर्भया निधि से सहायतित महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना का संचालन किया जा रहा है। श्रीमती सावित्री ठाकुर राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के साथ महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का प्रतिनिधि मण्डल उज्जैन के दौरे पर है।

बेटियों के साथ संवाद में श्रीमती सावित्री ठाकुर के अतिरिक्त महिला एवं बाल विकास मंत्रालय से विवेक दशमानाए अवर सचिव निर्भया फण्डए दया शंकर संचालक निर्भया फण्ड सुश्री निमिषा झा निज सचिव राज्यमंत्री महिला एवं बाल विकास भारत सरकारए  दीपक कुमार सहायक निज सचिव अविनाश कुमार सिंह संतोष कुमार बैठकों में उपस्थित रहे। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड से डॉ आलोक चौबे डॉ रंजना मिश्रा तथा जयदीप खरे द्वारा बैठक में सहभागिता की गई।