- उज्जैन, धार्मिक, शहर

सिख समाज शहादत पर्व सुबह 5.30 बजे टॉवर पर खुले आकाश के नीचे करेगा पाठ

Spread the love

उज्जैन / उज्जैन सिख समाज द्वारा चार साहबजादों और माता गुजरी जी की महान शहादत का चार दिवसीय पावन पर्व 23 से 26 दिसंबर तक श्रद्धा और गौरव के साथ मनाया जा रहा
है। इस अवसर पर श्री अखंड पाठ साहिब, शबद कीर्तन, व्याख्यान. गौरव रैली, चित्र प्रदर्शनी,फिल्म प्रदर्शन आदि का आयोजन किया गया है।
यह जानकारी देते समाज के जत्थेदार स. सुरेन्द्र सिंह अरोरा और संरक्षक स. इकबाल सिंह
गांधी ने बताया कि सिख पंथ के दसवें गुरू, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने पौष मास में अपना
पूरा परिवार देश और धर्म की रक्षा हेतु बलिदान किया था। पूरे विश्व का सिख समुदाय
प्रतिवर्ष 21 से 28 दिसंबर के सप्ताह में उस महान शहादत को नमन करता है। इस तारतम्य
में उज्जैन में 23 से 26 दिसंबर तक 4 दिनी विशेष आयोजन किया जा रहा है।
गुरूद्वारा साहिब माता गुजरीजी, गीता कालोनी के अध्यक्ष स. पुरूषोतम सिंह चावला ने बताया
कि 23 दिसंबर, शनिवार प्रातः 9.30 बजे माता गुजरी गुरुद्वारे में श्री अखंड पाठ साहिब की
समाप्ति के बाद निशान साहिब की सेवा की जाएगी। शाम को स्थानीय जत्थों के कीर्तन
उपरांत 7.30 बजे लखनऊ से आमंत्रित भाई सुखप्रीत सिंह का शबद – कीर्तन होगा। 24
व्याख्यान और शबद कीर्तन कार्यक्रम
दिसंबर, रविवार को प्रातः 10 से 1. 30 तक कथा
होगा । तत्पश्चात गुरू के अटूट लंगर का आयोजन होगा।

‘वीर बाल दिवस’ (26 दिसंबर) के संबंध में 25 और 26 दिसंबर को विशेष आयोजन किए जा
रहे है। 25 दिसंबर को एक विशाल गौरव रैली प्रातः 9 बजे गुरूद्वारा सुखसागर, फ्रीगंज से
प्रारंभ होगी और गुरुद्वारा गुरुनानक घाट पर समाप्त होगी। संयोजक स. चरनजीत सिंह
कालरा और स.दिलजीत सिंह अरोरा ने बताया रैली में समाजजन सफेद – केसरिया वस्त्र
धारण कर दुपहिया वाहन पर निकलेंगे और साहिबजादों की अमर शहादत को नमन करेंगे।
26 दिसंबर को प्रातः5.30 बजे टॉवर चौक, फीगंज पर खुले आकाश के नीचे विशेष पाठ का
अयोजन कर उस महान शहादत को नमन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मुगल शासन
द्वारा माता गुजरी जी और दो छोटे साहिबजादों को दिसंबर की सर्दी में ठंडे किले की छत पर
कैद कर प्रताड़ित किया गया था। पाठ के बाद टॉवर से गुरुद्वारा सुखसागर तक एक प्रभात
फेरी निकाली जाएगी। टॉवर पर ही एक चित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई है।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा भी राष्ट्रीय वीर बाल दिवस के आयोजन के लिए उज्जैन में उमेश
सेंगर प्रभारी और स. रणदीप सिंह मक्कड़ व स. गोविंद सिंह गिल सहप्रभारी बनाए गए हैं।
समस्त गुरुद्वारा अध्यक्षों ने समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर आयोजन को
सफल बनाने की अपील की है। पत्रकार वार्ता में गुरुद्वारा पटनीबाजार अध्यक्ष स. आत्मा सिंह
विग, संभागीय प्रवक्ता स. एस.एस.नारंग, राजा कालरा सहित कई वरिष्ठ उपस्थित थे।